Tuesday, February 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 17 क्विंटल डोडा किया नष्ट, अंतरराष्ट्रीय...

जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 17 क्विंटल डोडा किया नष्ट, अंतरराष्ट्रीय कीमत 2.56 करोड़ रुपये


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की गई। बुलंदशहर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने भारी मात्रा में बरामद नशीले पदार्थ डोडा का विधि सम्मत तरीके से विनिष्टीकरण किया। थाना ककोड़ में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित करीब 1711.40 किलोग्राम (लगभग 17 क्विंटल) डोडा को पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में थाना ककोड़ पुलिस ने नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी थी। बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 56 लाख 72 हजार 500 रुपये आंकी गई थी। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में इसका विनिष्टीकरण कराया गया। डोडा को नष्ट करने के लिए सिकंदराबाद स्थित एक राइस मिल का चयन किया गया, जहां कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच पूरे माल को विनष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन किया गया।
इस मौके पर एसपी क्राइम नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी ककोड़ पम्मी चौधरी एवं नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल मोनू तेवतिया सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments