बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रानगढ़ निवासी 32 वर्षीय विजय ई-रिक्शा चालक हैं। विजय ने बताया कि वह सोमवार दोपहर गांव मंडावरा में सवारियों को छोड़ने के बाद ई-रिक्शा लेकर वापस सिकंदराबाद की ओर लौट रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे-34 पर स्थित लॉजिस्टिक पार्क के पास होटल की ओर जाने के लिए विपरीत दिशा में मुड़े, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल, सिर में आई गंभीर चोट
RELATED ARTICLES



