बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा निवासी एक बच्चा ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में चार वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया। बच्चे की मौत से परिवार में कहोराम मचा है।
आपको बता दें कि गांव गिरधरपुर नवादा निवासी चार वर्षीय बच्चा अभिषेक सोमवार दोपहर अपने दादा दाता राम पंडित के साथ घेर से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोते को सड़क पर तड़पता देख दादा बदहवास हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दादा के साथ घर लौट पोते को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
RELATED ARTICLES



