Monday, October 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर: टेम्पो में कथित पशु अवशेष मिलने का मामला, बजरंग दल ने...

बुलंदशहर: टेम्पो में कथित पशु अवशेष मिलने का मामला, बजरंग दल ने पुलिस को दी सूचना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र की नई मंडी चौकी के अंतर्गत रविवार सुबह एक टेम्पो में कथित रूप से पशु अवशेष ले जाए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बरामद पशु अवशेषों की पहचान की पुष्टि कराने की मांग की है। साथ ही, यदि जांच में अवैध परिवहन या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पशु अवशेषों की वास्तविक पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कार रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments