बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में पैठ में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके बाद युवक थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपको बता दें कि थाना छतारी क्षेत्र के एक गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि प्रत्येक सोमवार को अहमदगढ़ में सब्जी की पैठ लगती है। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से सब्जी खरीदने के लिए पैठ गया था। वीरेंद्र पैठ में बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा तभी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पैठ में सब्जी खरीदने के दौरान हुई बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES



