बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में जमीन और अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब रविवार को भी जिले के सभी उप निबंधक कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। रविवार, 29 नवंबर को भी लोग जमीन और अन्य संपत्तियों के बैनामे सहित रजिस्ट्री से संबंधित कार्य करा सकेंगे।
आपको बता दें कि महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में जिला स्तर पर यह आदेश जारी किया गया है। इसके तहत सभी उप निबंधक कार्यालयों को रविवार को सामान्य कार्यदिवस की तरह संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी उप निबंधकों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अधिवक्ता संघ, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता और आम लोगों को इसकी जानकारी देने के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फैसले से रविवार को रजिस्ट्री कराने की योजना बना रहे लोगों को कार्यालय बंद होने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और वे आसानी से अपने संपत्ति संबंधी दस्तावेजों का पंजीकरण करा सकेंगे।
बुलंदशहर: रविवार को भी खुलेंगे उप निबंधक कार्यालय
RELATED ARTICLES


