बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव नगला भोपतपुर में स्थित महारानी अवंती बाई लोधी पार्क का अब 9 लाख 90 हजार रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पार्क का विकास डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत कराया जाएगा।
विधायक सीपी सिंह ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इस योजना के तहत पार्क को बेहतर स्वरूप दिया जाएगा, जिससे गांव के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पार्क के सौंदर्यीकरण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से पार्क के विकास की उम्मीद लगाए ग्रामीणों को अब बेहतर सुविधाएं मिलने की आस जगी है।
डिबाई: 9.90 लाख रुपये से संवरेगा महारानी अवंती बाई लोधी पार्क
RELATED ARTICLES


