बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 16 फरवरी 2026 को थाना डिबाई पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को कर्णवास चुंगी छोईया के पास से चोरी किये गये इन्वर्टर, बैटरी व एक चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा 08 जनवरी 2026 को थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी दानपुर से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने की घटना कारित की थी। इस सम्बन्ध में थाना डिबाई पर मुअसं- 21/2026 धारा 305, 331 (4) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रमोद पुत्र बिन्नामी निवासी सिंह निवासी चिरोरी रानी कत्यानी थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
इनवर्टर चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



