बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारिक साझेदारी के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गंगानगर स्थित बरन अपार्टमेंट निवासी कंच्छी लाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर हरियाणा के करनाल निवासी तेजपाल मलिक और उसके पुत्र शुभम मलिक पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित कंच्छी लाल शर्मा के अनुसार, उनकी जान-पहचान कुछ समय पहले करनाल निवासी तेजपाल मलिक और उसके बेटे शुभम मलिक से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर एक लाभदायक व्यापारिक फर्म शुरू करने का प्रस्ताव रखा और भारी मुनाफे का लालच दिया। विश्वास में लेकर उन्होंने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये निवेश के नाम पर ले लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो कोई फर्म शुरू की गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने टाल-मटोल शुरू कर दी। खुद को ठगा महसूस करते हुए कंच्छी लाल शर्मा ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
बुलंदशहर: हरियाणा के बाप-बेटे पर साझेदारी के नाम पर व्यापारी से दो लाख की ठगी
RELATED ARTICLES



