बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को गैंगस्टर में वांछित 20 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी जाकिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना चोला पर पंजीकृत मुअसं- 255/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी टी-449 गली पहाडपुर बाली मोहल्ला कसाईपुरा थाना सदर बाजार उत्तरी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित 20 हजार रूपए का इनामी गिरफ्तार
0
6
Previous article
RELATED ARTICLES



