Thursday, September 3, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरअनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम संस्कार में जुटेंगे...

अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम संस्कार में जुटेंगे BJP के दिग्गज नेता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।
आपको बता दें कि श्रद्धांजलि सभा के बाद अनिल शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री अरुण सक्सेना, मंत्री सुरेंद्र दिलेर और बुलंदशहर सांसद भोला सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अनिल शर्मा के निधन की खबर से बुलंदशहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे अनिल शर्मा ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अंतिम यात्रा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments