बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के मौहल्ला अजीजाबाद रोड निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्माचार्य नितिन सिंघल के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया हैं। आग लगने से रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। लोगो ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि मौहल्ला अजीजाबाद रोड के रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्माचार्य नितिन सिंघल के मकान में बनी रसोई में रखे फ्रिज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती चली गई। इस दौरान मकान से धुएं का गुब्बारा देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगो ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। बताया जा रहा हैं कि आग लगने से रसोई में रखा फ्रिज, कीमती सामान, वायरिंग और दूसरे घरेलू उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए। मकान मालिक ने आग लगने से करीब दो लाख रुपए का नुकसान होना बताया हैं।
फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख का हुआ नुकसान
RELATED ARTICLES


