Saturday, February 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरतीन वर्षीय मासूम ने पीया थिनर

तीन वर्षीय मासूम ने पीया थिनर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्चे ने गलती से घर में रखा थिनर पी लिया। थिनर पीते ही हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई जिसके बाद बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद बच्चे की हालत ठीक है।
चमन विहार कॉलोनी स्थित ओम ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को खुर्जा जंक्शन निवासी संजय के साढ़े तीन वर्षीय बेटे प्रिंस को अस्पताल लाया गया। परिजनों ने उन्हें बताया कि घर में साफ-सफाई के लिए थिनर बोतल में लाकर रखा हुआ था। जिसको खेलते समय बच्चे ने गलती से पी लिया। संचालक ने बताया कि बच्चे हालत में सुधार है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments