Sunday, February 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरखुशियों के बीच चली गोली, छत पर खड़े मासूम को लगी

खुशियों के बीच चली गोली, छत पर खड़े मासूम को लगी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक खुशी के माहौल में अचानक चली गोली छत पर खड़े एक मासूम बच्चे को जा लगी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी समारोह के दौरान फायरिंग की गई जिसकी एक गोली पास ही घर की छत पर खड़े बच्चे को लग गई।
घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग जश्न मना रहे थे, तभी अचानक फायरिंग हुई और कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही बच्चा घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments