Monday, February 23, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: निजी अस्पताल में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

स्याना: निजी अस्पताल में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र स्थित चांदपुर बस स्टैंड के निकट एक निजी अस्पताल में सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्याना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदान साबित होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। चिकित्सकों की टीम की देखरेख में सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान करने वाले सभी लोगों को आयोजकों की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments