Wednesday, February 25, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरबीमा कंपनी से नकदी, लैपटॉप व एसी चोरी

बीमा कंपनी से नकदी, लैपटॉप व एसी चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के जट्टारी रोड पर स्थित एक बीमा कंपनी को सोमवार की रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर लैपटॉप व नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि जट्टारी रोड पर उनका बीमा कंपनी का ऑफिस है। मंगलवार की सुबह जब वह ऑफिस पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। ऑफिस से तीन लैपटॉप, एक एयरकंडीशन तथा चार हजार रूपए नकदी गायब थे। जेवर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments