बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के जहांगीराबाद बाईपास फीडर रोड से चीनी मिल तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए शासन की ओर से 2 करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। प्रांतीय खंड विभाग ने करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 4.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई करीब तीन मीटर है और कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हालत में है। सड़क पर लगातार बढ़ते यातायात के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब सड़क को चौड़ा कर करीब साढ़े पांच मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क का सुदृढ़ीकरण भी कराया जाएगा जिससे इसकी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। प्रांतीय खंड विभाग अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्रामीणों और अन्य राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं विभाग को उम्मीद है कि 15 सितंबर तक अन्य सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है और उनके लिए धनराशि जारी की जा सकती है। प्रांतीय खंड के एक्सईएन राहुल शर्मा के मुताबिक, शासन से 2.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
जहांगीराबाद में सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 2.22 करोड़ रुपये जारी
RELATED ARTICLES


