बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे के जागीराबाद चौराहे पर सोमवार रात पुलिस बूथ के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल में अचानक आग लग गई। तारों से लपटें और चिंगारियां उठती देख चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह मौके पर पहुंचे और बिजलीघर को सूचना देकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। चौकी इंचार्ज की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। बिजली विभाग द्वारा केबल की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
पुलिस बूथ के ऊपर बिजली केबल में लगी आग
0
23
Previous article
RELATED ARTICLES


