Wednesday, February 25, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरसरकारी स्कूल में बच्चों से कराई जा रही सफाई

सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई जा रही सफाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव औखंद से शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती तस्वीरें सामने आई हैं। यहां परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के हाथों में कलम और किताब की जगह डस्टबिन थमा दी गई। बच्चों से स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है जिसका वीडियो गांव के एक युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चे स्कूल ड्रेस में हाथों में डस्टबिन लेकर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की बजाय बच्चों से सफाई कराई जा रही है। वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करने के बजाय उनसे श्रम कराया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से इस पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments