बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके अनुसार मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन दो नवंबर तक पूरा किया जाएगा। एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य एवं जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर आयोग के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा।
मतदाता सूची का 4 जनवरी के आधार पर अंतिम प्रकाशन
RELATED ARTICLES


