बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव हसनपुर लडूकी में बुधवार की सुबह घेर में काम कर रही एक महिला को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही महिला के होश उड़ गए। इसके बाद महिला ने मामले से परिजनों का अवगत कराया। परिजन महिला को आनन-फानन में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला की स्थिति में सुधार है। वह अब खतरे से बाहर है।
घेर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा
RELATED ARTICLES



