बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गुरुवार को अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। गुरुवार दोपहर आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 29 डिग्री पर पहुंच गया।
पिछले कई दिनों से उमस और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव से राहत महसूस की। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और दिन में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में बादलों का डेरा बना हुआ है और अगले तीन घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं, तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर यातायात और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की सूचना है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
बुलंदशहर में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी से 8 डिग्री गिरा पारा
RELATED ARTICLES


