बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी और सीओ खुर्जा भी शामिल रहे। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।
मिशन शक्ति 6.0 के तहत साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दी गई सुरक्षा की जानकारी
RELATED ARTICLES


