बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैता के पास गुरुवार की सुबह सड़क किनारे खड़े युवक को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार को मौके पर ही दबोच लिया और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
RELATED ARTICLES



