बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव शेखपुरा की 22 वर्षीय युवती अंजलि की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नोएडा पुलिस की सूचना पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई जिसके बाद परिजन नोएडा पहुंचे और परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर जल्दबाजी में पोस्टमार्टम करने का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि मृतका के बहनोई आकाश ने बताया कि 22 वर्षीय अंजली इंदिरापुरम में प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और अकेले किराए पर रहती थी। रविवार दोपहर अंजलि के पति के फोन करने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में होने की जानकारी दी। परिजन पहुंचे तो पोस्टमार्टम हो चुका था। परिजनों ने नोएडा पुलिस पर जल्दबाजी में गलत पोस्टमार्टम कराने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि कुछ युवकों ने अंजलि का अपहरण कर नोएडा सेक्टर-39 में हत्या की। हंगामे की सूचना पर सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह समेत पुलिस बल गांव पहुंचा। डिबाई विधायक चन्दपाल सिंह लोधी ने भी समझाने का प्रयास किया, पर परिजन दोबारा पोस्टमार्टम और आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। गांव में बल पुलिस तैनात है।
छतारी: महिला की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
RELATED ARTICLES


