Saturday, February 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क

गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ रेंज के डीआईजी ने गुरुवार की शाम अपराध समीक्षा व कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध मे समीक्षा गोष्ठी में निर्देश दिया कि गुंडों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी गुरुवार की देर शाम रेंज कार्यालय पर मेरठ रेंज के चारो जनपद प्रभारियो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ अवीनाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर बुलन्दशहर शंकर प्रसाद के साथ अपराध समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों को लेकर कानून व्यवस्था के सम्बन्ध मे गोष्ठी आहूत की गयी। जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियन्त्रण, विवेचना निस्तारण, साइबर अपराध जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं प्रचलित विभिन्न अभियान- जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट, ऑपरेशन कन्विक्शन, मिशन शक्ति, महिलाओं व बच्चों से संबंधित व गम्भीर अपराधों आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षा गोष्ठी के गूगल मीट के माध्यम से शामिल रहे। अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं शिकायतों में सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका निस्तारण करने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि अवैध खनन, अवैध शराब व भूमाफियाओं को गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों को अभियान चलाकर चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्ण रुप से रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन कर सक्रिय दुर्दांत अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही के साथ ही उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कराएं।सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक/भ्रामक सूचना के प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments