Sunday, March 1, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरखेड़ा नहर पर बाइक फिसलने से युवक घायल, सीएचसी में टैक्सी ड्राइवर...

खेड़ा नहर पर बाइक फिसलने से युवक घायल, सीएचसी में टैक्सी ड्राइवर ने की मरहम-पट्टी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र स्थित खेड़ा नहर पर रविवार की सुबह एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां टैक्सी ड्राइवर ने मरहम पट्टी की।
आपको बता दें कि मामला रविवार की सुबह का है। खेड़ा नहर पर एक बाइक अचानक नियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। लेकिन आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू करने के बजाय लापरवाही दिखाई और मूकदर्शक बने रहे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल परिसर में मौजूद एक टैक्सी ड्राइवर ने इंसानियत दिखाते हुए घायल युवक की मरहम-पट्टी की। जब तक उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं हुई, तब तक उसी ने प्राथमिक उपचार दिया। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर इलाज नहीं मिला। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। लोगों का कहना है कि यदि कोई अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments