Monday, March 2, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: दरोगा ने व्यापारी का गुम हुआ डेढ़ लाख से भरा बैग...

खुर्जा: दरोगा ने व्यापारी का गुम हुआ डेढ़ लाख से भरा बैग लौटाया


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में बाजार में खरीदारी के दौरान एक व्यापारी का रुपयों से भरा बैग गुम हो गया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और दुकान की चाबियां भी रखी थीं। रकम और चाबियों के गायब होने से व्यापारी के होश उड़ गए और वह सीधे थाने पहुंच गया। मामले की शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी का बैग ढूंढ कर लौटा दिया।
आपको बता दें कि व्यापारी ने खुर्जा थाने में पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई कि उसका बैग कहीं बाजार में गिर गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा सचिन गुप्ता ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने बाजार क्षेत्र में पूछताछ की, आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और सघन तलाश अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को बैग सुरक्षित अवस्था में मिल गया। बैग में रखी पूरी रकम और दुकान की चाबियां ज्यों की त्यों मौजूद थीं। इसके बाद दरोगा सचिन गुप्ता ने बैग को उसके असली मालिक को सौंप दिया। अपना बैग और रकम सकुशल वापस पाकर व्यापारी ने दरोगा सचिन गुप्ता का आभार जताया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments