Thursday, September 3, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो सगे भाइयों...

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत व एक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में नवीन फल-सब्जी मंडी के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया जिससे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि नवीन फल-सब्जी मंडी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ने तीनों युवकों को करीब 20 मीटर तक घसीटा। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई तथा चचेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर डायल-112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया हैं। घायल युवक चचेरे भाई जयपाल का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि तीन युवक बाइक पर सवाक होकर दस्तावेज बनवाने तहसील जा रहे थे। मृतक दोनों सगे भाई अरनिया के गांव मंसूरपुर के रहने वाले थे। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments