बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। हर तरफ गम का माहौल रहा और लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई दी।
आपको बता दें कि अनिल शर्मा के निधन की खबर के बाद से ही बुलंदशहर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय लोग और उनके शुभचिंतक शामिल हुए। अंतिम दर्शन के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
RELATED ARTICLES


