Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरअज्ञात वाहन से बाइक की भिड़ंत, मौत

अज्ञात वाहन से बाइक की भिड़ंत, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में नोएडा से घर लौट रहे एक युवक की बाइक को हाफिजपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नगर के मोहल्ला रामनगर चांद मस्जिद के पास निवासी 28 वर्षीय जावेद नोएडा में पंक्चर सुधारने की दुकान चलाता था। सोमवार रात वह बाइक से नोएडा से गुलावठी स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जावेद को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments