बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में एक मनचले की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने उसे सबक सिखाया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। युवक की हरकतों से परेशान होकर महिला ने उसकी पिटाई कर दी। घटना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मंदिर रोड की बताई जा रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी खुर्जा नगर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
खुर्जा: मनचले को छात्रा ने सिखाया सबक, महिला ने की पिटाई
RELATED ARTICLES


