Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबैंक खाते में ऑनलाइन ठगी के 1,22,800 रूपए कराए वापस

बैंक खाते में ऑनलाइन ठगी के 1,22,800 रूपए कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस ने बुधवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 1,22,800/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 20 सितम्बर 2025 को सौरभ कुमार पुत्र देवेन्द्र व लव वर्मा पुत्र शेरसिंह निवासीगण ग्राम ढकरौली थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना खानपुर पर शिकायत की जिसमें आवेदकों के खातों से अज्ञात साइबर ठगो द्वारा साइबर ठगी की गयी थी। सौरभ कुमार से 1,00,000/- रुपये ठगी के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत संख्या-33109250123973 पंजीकृत की गयी तथा लव वर्मा से 22,800/- रुपये ठगी के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत संख्या- 33109250123980 पंजीकृत की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खानपुर साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडितों के खातों में 1,22,800/- रुपये वापस कराये गये। आवेदकों द्वारा थाना खानपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments