बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस ने CEIR पोर्टल मदद से फरवरी माह में खोए व चोरी हुए 108 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फोनों की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करने का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए इन मोबाइलों को बरामद किया। बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे दिए गए।
एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये मोबाइल उनके मालिकों को वापिस किए। फोन पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। फोन मालिकों ने पुलिस का आभार जताया और पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।
एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने जनता से अपील की है कि वह मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे मोबाइल को ब्लॉक करने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिलती है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




