Monday, March 9, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा से दिल्ली जा रहे नेता व कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

खुर्जा से दिल्ली जा रहे नेता व कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर यूजीसी से जुड़े विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।
भारतीय किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ व किसान नेताओं को भी प्रशासन ने उनके घरों में ही रोक दिया है। इस कार्रवाई को लेकर किसानों ने प्रशासन पर किसान आंदोलन को सख्ती से दबाने का आरोप लगाया है।
राष्ट्रवादी प्रताप सेना के गौरव तोमर ने बताया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी सादा वर्दी में उनके घर तैनात हैं। इस दौरान स्वर्ण समाज के विष्णु जादौन, योगेश चौहान, महेश कुमार, विवेक राघव और राम किशन समेत स्वर्ण समाज के अन्य सदस्यों को घरों में नजर बंद किया जा रहा है। ताकि आंदोलन को कुचला जा सके।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments