बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा ): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। नगर के समाजसेवी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और समाज में सुरक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली महिला पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया। समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को भारत माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की सराहना की। इस दौरान समाजसेवियों ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने की प्रेरणा दे रही हैं।
स्याना: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेवियों ने किया महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित
RELATED ARTICLES



