Wednesday, March 11, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: नहर की सफाई के बाद सड़क पर डाली गई सिल्ट बनी...

अनूपशहर: नहर की सफाई के बाद सड़क पर डाली गई सिल्ट बनी मुसीबत, विधायक ने डीएम को लिखा पत्र


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर के स्थानीय विधायक संजय शर्मा ने सिंचाई विभाग द्वारा किए गए कार्य को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक पत्र लिखा हैं। उन्होंने पत्र लिखते हुए बताया कि तीन माह पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा अनूपशहर शाखा नहर की सिल्ट सफाई का कार्य हुआ था जिसका सिल्ट (रेत) सड़क पर डाल दिया गया है। अभी तक वह सिल्ट विभाग द्वारा नहीं हटाया गया है जिसके कारण काली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है एवं कई दुर्घटना भी हो चुकी है। नहर की दूसरी पटरी पर रेत जमा होने के कारण खेतों को जाने वाली चकरोड़ रुक गई है जिसकी वजह से किसानों को खेतों पर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे किसानों में काफी रोष है। विधायक संजय शर्मा ने डीएम से मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments