बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद में शनिवार को एक दूध की दुकान पर हुई कहासुनी ने अचानक मार पिटाई का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी जहांगीराबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, थाना जहांगीराबाद पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
दूध की दुकान पर दो पक्षों में जमकर मारपीट में चले ईंट-पत्थर, पांच आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



