Saturday, March 14, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरशराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया जोरदार हंगामा

शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया जोरदार हंगामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में शराब के ठेके को लेकर शनिवार को गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर शराब के ठेके के खिलाफ जोरदार हंगामा किया और ठेका हटाने की मांग उठाई।
महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब का ठेका खुलने के बाद माहौल लगातार खराब हो रहा है। गांव के कई लोग शराब पीकर घर पहुंचते हैं और परिवार के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। महिलाओं ने बताया कि शराब के नशे में पति अपनी पत्नियों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं, जिससे परिवारों का माहौल खराब हो गया है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि बहन-बेटियों के सामने शराब पीकर गंदी-गंदी गालियां दी जाती हैं। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के बीच स्थित इस शराब के ठेके को हटाया जाए, ताकि गांव का माहौल सुधर सके। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments