बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी लापता राजमिस्त्री का कई दिनों बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द सतीश को बरामद करने की मांग उठाई।
आपको बता दें कि चंद्रलोक कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री सतीश 10 मार्च से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों का कहना हैं कि सतीश को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और उसकी रिहाई के लिए चार लाख रुपए की फिरौती भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक सतीश का कोई पता नही चल सका हैं। परिजनों का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई हैं। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस से मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की हैं।
खुर्जा: लापता राजमिस्त्री की सुराग न मिलने से परिजनों का गुस्सा फूटा, चार लाख की फिरौती का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES



