बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी युवकों द्वारा एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसका पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पड़ोसी युवकों का महिला से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने महिला पर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुलंदशहर: पड़ोसियों ने महिला से की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
RELATED ARTICLES



