बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक अधिवक्ता को अपना निशाना बना लिया। योनो एसबीआई ऐप चालू करने के बहाने अधिवक्ता के खाते से 2.35 लाख रुपए हड़प लिए। दो दिन बाद जब पीड़ित अधिवक्ता को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए जिसके बाद वह थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
आपको बता दें कि आवास विकास प्रथम निवासी सुरेश चंद्र गौतम ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि नौ मार्च को उनके नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए योनो ऐप चालू करने की बात कही जिसके बाद पीड़ित के फोन से कुछ प्रक्रिया कराई गई और मोबाइल फोन हैक कर 2.35 लाख रुपए की रकम हड़प ली। पीड़ित को उस समय जरा भी महसूस नहीं हुआ कि उनका डिजिटल एक्सेस किसी और के हाथ में चला गया है। उन्हे 11 मार्च को इस धोखाधड़ी का पता चला। सुरेश चंद्र गौतम जब अपने बैंक खाते से कुछ नकदी निकालने के लिए एटीएम पहुंचे, तो बैलेंस देखकर पता चला कि खाते से 2.35 लाख रुपए गायब हो चुके थे। खाते में हुई इस बड़ी सेंधमारी की जानकारी मिलते ही वह तुरंत बैंक और फिर कोतवाली पहुंचे। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। साइबर सेल की टीम उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने में जुट गई है, जहां यह रकम ट्रांसफर की गई है। जांच की जा रही है।
योनो ऐप चालू करने के बहाने अधिवक्ता के बैंक से ठगों ने उड़ाए 2.35 लाख रुपए
RELATED ARTICLES



