Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: नवरात्र में कुट्टू का आटा से बने पकवान खाने से 39...

बुलंदशहर: नवरात्र में कुट्टू का आटा से बने पकवान खाने से 39 लोग बीमार, हुए अस्पताल में भर्ती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में नवरात्र के पावन अवसर पर व्रत रख रहे श्रद्धालुओं के लिए कुट्टू का आटा अचानक आफत बन गया। कुट्टू का आटा खाने से अलग-अलग स्थानों के कुल 39 लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सभी लोग व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान का सेवन करने के बाद उल्टी, पेट दर्द और चक्कर जैसी समस्याओं से पीड़ित हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण बनी हुई है और कोई गंभीर खतरा नहीं है। बीमार लोगों के परिजनों से बातचीत की गई है। फिलहाल सभी स्वस्थ है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments