बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलंदशहर की जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ईदगाह, नमाज स्थलों तथा मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी नगर पालिका द्वारा बनाए गए कैम्प में भी पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। नमाज अदा कर अपने घरों को लौट रहे लोगों से जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मुलाकात कर उन्हें ईद-उल फितर-की शुभकामनाएं दीं और जिले में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
ईद-उल-फितर पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने नमाज़ अदा कर लौट रहे लोगों की दी शुभकामनायें
RELATED ARTICLES



