बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद नगर पालिका सलेमपुर, भाटियावाड़ा नाले का पुनर्निर्माण होगा। इस पर करीब डेढ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा और नालों के पुनर्निर्माण से जल निकासी बेहतर होने से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
आपको बता दें कि मोहल्ला भाटियावाड़ा जामा मस्जिद क्षेत्र, पालिका क्षेत्र में होने वाले जल भराव की समस्या के समाधान के लिए भी जामा मस्जिद से निकलने वाले नाले का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। जो मोहल्ला भाटिया वाड़ा से होते हुए जेवर नाले में गिरेगा। दोनों नालों के पुनर्निर्माण से करीब 20 हजार लोगों को जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि सलेमपुर नाल जामा मस्जिद से निकलने वाले नाले का पुनर्निर्माण कर जाएगा। इस पर करीब डेढ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्दी नालों का निर्माण होगा समस्या से राहत मिलेगी।
सलेमपुर और भाटियावाड़ा नाले का किया जाएगा पुनर्निर्माण, करीब डेढ़ करोड़ रुपए होंगे खर्च
RELATED ARTICLES



