Sunday, August 23, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरवायरल वीडियो में महिला से ससुर ने की मारपीट, अधेड़ हिरासत में

वायरल वीडियो में महिला से ससुर ने की मारपीट, अधेड़ हिरासत में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति महिला के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में नई मंडी के पास का है। आरोपी अधेड़ महिला का रिश्ते में ससुर बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments