Sunday, August 23, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरहाइड्रोजन गैस से भरा टैंकर खड़े ट्राला से टकराया, बुलंदशहर निवासी की...

हाइड्रोजन गैस से भरा टैंकर खड़े ट्राला से टकराया, बुलंदशहर निवासी की केबिन में फंसकर मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): थरियांव (फतेहपुर) के कानपुर प्रयागराज हाईवे पर कौन भारतपुर के पास एक अनियंत्रित हाइड्रोजन गैस टैंकर खड़ी ट्राला में पीछे से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। मृतक टैंकर चालक की पहचान बुलंदशहर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसेना के रहने वाले 45 वर्षीय मनोज भाटी के रूप में हुई थी।
आपको बता दें कि हाइड्रोजन गैस का टैंकर लेकर मनोज भाटी प्रयागराज से कानपुर जा रहा था। गांव भारतपुर के पास हाईवे किनारे एक ट्राला खड़ा था। ट्राला चालक पंचर टायर बदल रहा था तभी अनियंत्रित टैंकर ने ट्राला में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का पूरा केबिन ट्राला में चिपक गया और टैंकर चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्राला कुछ दूर दर तक घसीटता हुआ चला गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन काटकर मृत चालक को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments