Tuesday, March 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर आयकर विभाग का सर्वे

खुर्जा: सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर आयकर विभाग का सर्वे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्वे किया। यह कार्रवाई गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में हुई जांच के बाद की गई, जिससे संपत्ति रजिस्ट्रियों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। आयकर विभाग के सर्वे के दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे में 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्तियों की रजिस्ट्रियों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई रजिस्ट्रियों में पैन नंबर में गड़बड़ी पाई गई। प्रारंभिक जांच में करीब 200 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के संकेत मिले हैं।
आपको बता दें कि संयुक्त निदेशक आयकर विजय सिंह और आयकर अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची। शाम पांच बजे तक टीम ने पिछले पांच वर्षों में हुई 30 लाख रुपये से अधिक की रजिस्ट्रियों में दर्ज पैन की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में नोटिस देकर पैन विवरण सही करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सुधार नहीं किया गया। फिलहाल जांच जारी हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments