बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 01 शातिर चोर को गालिबपुर बंबे के पास से चोरी की बाइक, नकदी व एक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा बरामद मोटर साइकिल 20 मार्च 2026 को थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत भीमगढी से चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना डिबाई पर मुअसं- 219/26 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तिलकराज पुत्र धारज निवासी ग्राम अकरबास थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
चोरी की बाइक व नकदी समेत एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



