बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन गुमशुदा बच्चियों को मात्र दो घंटे में सकुशल बरामद किया गया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि थाना कोतवाली नगर पर मंगलवार को गुमशुदा बच्चियों के परिजनों के द्वारा सूचना दी गयी कि मौ0 टटान से उनकी 03 बच्चियां खेलते-खेलते कहीं चली गयी है जिनकी कार्फी प्रयास करने पर भी कोई जानकारी नही मिल रही है। “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए गुमशुदा 03 बच्चियों को मात्र 02 घंटे के भीतर तलाश कर सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। बच्चियों के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी है।
मात्र दो घंटे के भीतर तीन बच्चियों को सकुशल किया बरामद
RELATED ARTICLES



